Election

मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी, इंडिया गठबंधन की सरकार में पत्रकारों के लिए होंगी योजनाएं – डा. अजय

Published

on

जमशेदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. अजय ने कहा, “जब मीडिया और प्रेस पर सवाल उठने लगें, या वे एकतरफा काम करने लगें, तो इसका सीधा प्रभाव लोकतंत्र की सेहत पर पड़ता है। मीडिया सत्ता और समाज के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाता है।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बाजारवाद के दौर में मीडिया को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद उसने समाज को जागरूक करने का कार्य जारी रखा है।

यह भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धातो पर चलकर ही झारखंड का विकास संभव है – डा.अजय

उन्होंने सूचना क्रांति के युग में सटीक और तथ्यपरक सूचनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा, “आज जिसके पास सबसे पहले सही जानकारी होगी, वही विजेता होगा। हालांकि, जल्दबाजी में कभी-कभी तथ्यहीन समाचार भी सामने आते हैं, जिससे समाज को नुकसान उठाना पड़ता है।”

डॉ. अजय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज के विकास में मीडिया की भूमिका अहम है। इसके लिए उन्होंने पत्रकारों को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए विशेष योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version