राजनितिक

 मिंटू पासवान के समर्थन में एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट) पार्टी का जनसंपर्क अभियान

Published

on

जमशेदपुर : दिनांक 19 मई को एस.यू.सी.आई. (सी.) पार्टी ने चौका और रघुनाथपुर बाजार में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। रांची लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मिंटू पासवान ने बताया कि पार्टी ने झारखंड में 6 और पूरे भारत में 151 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

यह भी पढ़े :86 बस्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा: सौरव विष्णु की चुनावी चर्चा

एस.यू.सी.आई.

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जनता के हित में काम नहीं कर रही हैं, इसलिए पार्टी ने अलग रास्ता चुना है। पार्टी जनता से अपील करती है कि वे सच्चे जनप्रतिनिधियों को वोट दें।

यह भी पढ़े : सिंहभूम चैम्बर द्वारा आयोजित बाईक एवं कार रैली में उमड़ा जनसैलाब

चांडिल अनुमंडल इंचार्ज अनंत महतो ने बताया कि पार्टी ने विभिन्न जन मुद्दों पर सफल आंदोलन किए हैं, जैसे चांडिल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बहाल करना और टाटा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन का किराया कम कराना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version