झारखंड

माहुरी वैश्य समाज का दो दिवसीय महाअधिवेशन संपन्न, श्रद्धा और उल्लास के साथ मां मथुराशिनी की प्रतिमा का विसर्जन

Published

on

सरिया : सरिया नगरी में माहुरी वैश्य मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय महाअधिवेशन का समापन हंसी-खुशी के माहौल में हुआ। समाज के नवयुवकों और कार्यकारिणी सदस्यों ने मिल-जुलकर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। नाचते-गाते श्रद्धालु अपनी कुलदेवी मां मथुराशिनी की प्रतिमा को राय तालाब में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद क्षमा याचना के साथ विसर्जित किया।

इस आयोजन में महिला समिति की विशेष भूमिका देखने को मिली। समाज की कई महिलाओं ने मां की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सुजाता तरवे, नीलम देवी (राजेश), मुन्नी देवी, रिया कुमारी, अंजलि कुमारी, खुशी तरवे, खुशी कुमारी, खुशबू देवी (नीलेश), नूपुर भदानी, रौशनी देवी, आशा देवी (मंटू) समेत सैकड़ों महिलाएं और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए।

समाज के इस ऐतिहासिक अधिवेशन ने न केवल आपसी भाईचारे और समर्पण को दर्शाया बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दिया।

वीडियो देखें :

Read more :  एनआईटीजेएए, एनआईटी जमशेदपुर के सहयोग से आंतरिक शिकायत समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला का समापन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version