TNF News

मानवता के लिए योग – “हर रोग को अब तोड़ना है, योग से नाता जोड़ना है”

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 21 जून, 2022

मानवता के लिए योग – “हर रोग को अब तोड़ना है, योग से नाता जोड़ना है”

आज यानी 21 जून को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत ने विश्व को बीमारियों से बचने के लिए अद्भुत ज्ञान का भंडार दिया है जिसमें से योग सबसे अहम है। इस विद्या को उपहार स्वरूप सर्वांगीण विकास के साथ जगत कल्याण की भावना रखने वाले हमारे सम्मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व का मार्गदर्शन किया है। 

इस खासअवसर पर डिमना रोड स्थित पार्क में भाजपा उलीडीह मंडल के द्वारा सामुहिक योगाभ्यास कर संदेश दिया गया की योग करें, निरोग रहें।

आज के कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान जी ने किया। वहीं योगाभ्यास में प्रशिक्षिका के रूप में रिंकी महतो जी, मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद आदरणीय विद्युत वरण महतो जी के जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा जी सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभु चौधरी जी, प्रमोद मालाकार जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, स्वेता कुमारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा जी, रीना सिंह जी, विकास सिंह जी, मीडया प्रभारी जीतू गुप्ता जी, अजय लोहार, गोपी चौधरी, विवेक सिंह, अनिल, आकाश एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version