क्राइम

मानगो NH 33 के कल्याण विहार में पति ने बच्ची के सामने पत्नी के पेट में सरिया घोंपकर कर दी हत्या।

Published

on

THE NEWS FRAME


Jamshedpur : सोमवार 17 जनवरी, 2022

मानगो NH 33 के कल्याण विहार का है जहां पति ने अपनी छोटी बेटी के सामने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के पेट में सरिया घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह मामला उलीडीह थाना क्षेत्रान्तर्गत कल्याण विहार का है। जहाँ एक निर्माणाधीन भवन में एक दम्पति किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि क्रोध में आकर पति ने सामने दिख रहे सरिया को उठाया और अपनी पत्नी के पेट में खोंप दिया। मौके पर उसकी नन्ही बच्ची भी वहीं थी। यह देख नन्ही बच्ची सन्न रह गई। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया।

झगड़े की आवाज बहुत देर से आने की वजह से कुछ लोग वहां गए और देखा कि एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। जिसे देख उनलोगों ने पुलिस को फौरन इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और हत्यारे पति की तलाश में खोजबीन कर रही है। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार से भी संपर्क किया गया। 

बता दें कि दोनों पति पत्नी घाटशिला के निवासी है और यहां एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करते थे। मृतका का नाम पूनम गोराई है जो यहां मजदूरी किया करती थी वहीं पति जिसका नाम अशोक गोराई बताया जा रहा है वह राजमिस्त्री का काम करता था। काम करने के बाद वे खाना खा रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई की पति ने क्रोध में आकर एक सरिया उठाकर पत्नी के पेट में घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उस वक्त उसकी छोटी बेटी भी वहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version