क्राइम

मानगो में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

Published

on

जमशेदपुर: मानगो शंकोसाई श्याम नगर में रहने वाले मीरा दिगा के इकलौते 24 वर्षीय बेटे विजय दिगा उर्फ गुड्डू ने कल रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब मीरा दिगा बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित कांवर यात्रा की बैठक में महेंद्र मैरिज हॉल में शामिल थीं।

रात 1:00 बजे मीरा दिगा ने इस घटना की जानकारी विकास सिंह को दी। विकास सिंह ने तुरंत मीरा दिगा के घर जाकर मामले की जानकारी ली और उलीडीह थाने में इसकी सूचना दी। मीरा दिगा हर साल विकास सिंह द्वारा आयोजित कांवर यात्रा में भाग लेती थीं और इस साल भी उन्होंने यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने की तैयारी पूरी कर ली थी।

24 वर्षीय गुड्डू की एक छोटी बेटी भी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version