सोशल न्यूज़

मानगो में 15 जुलाई से लगेंगे विशेष टीकाकरण कैम्प।

Published

on

Jamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा दिनांक 15 जुलाई, 2021 से पुनः मानगो क्षेत्र में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। पिछ्ले कुछ दिनों से टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण झारखंड में टीकाकरण का कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था।

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड के वरीय उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी ने बताया कि संगठन की तरफ से मानगो क्षेत्र में राहुल सिंह और अभिषेक सिंह के द्वारा कोविड – 19 टीकाकरण की व्यापक तैयारी की गई है। जिसमें लोगों को सुविधा के साथ वैक्सीन दिलाया जाएगा। 

टीकाकरण से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए 9334615666 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर आपको टीकाकरण की उपलब्धता, टीकाकरण सेंटर, टीकाकरण के अन्य सवालों के जवाबों की प्राप्ति भी मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version