क्राइम

मानगो में बेजुबान गाय की हुई हत्या। अज्ञात के खिलाफ हुआ मामला दर्ज।

Published

on

Jamshedpur : शनिवार 20 नवम्बर, 2021

असामाजिक तत्वों के लगातार कायराना हरकतों से शहर का शांत माहौल उबलने लगता है। कुछ ऐसी ही हरकत शुक्रवार सुबह मानगो के दाईगुट्टू क्षेत्र में घटी।

आपको बता दें कि मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू क्रॉस रोड 10 के निवासी विजय यादव के घर के गौशाला में ही किसी अज्ञात असमाजिक व्यक्ति ने तेज हथियार से पाली गई गाय को निर्दयता से काट डाला।

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र : मरी हुई गाय

इस बाबत विजय यादव ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब वे अपने गाय को चारा पानी देने उसके पास गए। उन्होंने देखा कि उनकी बेजुबान गाय मरी हुई है और उसके शरीर पर तेज हथियार से किये गए हमले के कई निशान हैं।उन्हें यह बात समझते देर न लगी कि किसी अज्ञात ने धारदार उनके गौशाला में घुसकर तेज हथियार से हमला कर उनकी गाय की हत्या कर दी है।

इसकी खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसकी सूचना निकटतम मानगो थाना को दी गई।आक्रोशित लोगों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सक्रियता से मामले की जांच शुरू कर दी है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि मुजरिम जल्द पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version