झारखंड

मानगो पुल पर लगे स्वागत बोर्ड पर UCC के खिलाफ मानगो गाँधी मैदान में आक्रोश सभा का बैनर लगाने एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम को ढकने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, उलिडीह मंडल ने दिया ज्ञापन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर। झारखण्ड 

भारतीय जनता युवा मोर्चा, उलिडीह मंडल द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित सुचना दी गयी। जिसमें मानगों के प्रवेश द्वार पर भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम को ढकने के विरोध में कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में दर्शाया गया था। 

जिसमें लिखा गया की कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम, आपको सूचित करते हुए कहना है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल मानगो के प्रवेश द्वार मानगो पुल पर लगे स्वागत बोर्ड में लिखें भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम को बैनर से ढके जाने का विरोध करते हुए तत्काल बैनर हटाने की मांग करती हैं, साथ ही बैनर लगाने वाले की मानसिकता की जांच करते हुए उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग करती है।

आशा है कि आप इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कानूनी कार्यवाही करेगें।

बता दें की  मानगो पुल पर लगे स्वागत बोर्ड पर UCC के खिलाफ मानगो गाँधी मैदान में 23 जुलाई को आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। जिसका बैनर स्वागत बोर्ड लगाया गया था। इस बात को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, उलिडीह मंडल द्वारा इसका विरोध करते हुए नगर निगम को ज्ञापन दिया गया। जिसपर जांचोपरांत नगर निगम ने मानगो पुल पर लगे स्वागत बोर्ड पर से उक्त बैनर को हटा दिया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version