झारखंड

मानगो पुल जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया आक्रोश प्रदर्शन।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आज दिनांक 20/09/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मानगो पुल जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आक्रोश प्रदर्शन मानगो मुख्य गोल चक्कर पर किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के संयुक्त सचिव रईस अफरीदी थे।

इस धरना प्रदर्शन में जमशेदपुर महानगर इकाई, पूर्वी जिला सिंहभूम इकाई, झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक एक कर अपने विचारों को जनता के सामने रखा। आप को मैं ये बताना चाहता हूं कि मानगो पुल में काफी दिनो से जाम की समस्या है और इस पुल से आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कत  का सामना करना पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी इसे बहुत ही गंभीरता से लेते हुअे इस प्रदर्शन के माध्यम से मौजूदा सरकार से ये मांग करती है कि फ्लाई ओवर बनाकर जमशेदपुर की जनता को इस जाम की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाए।

इस प्रदर्शन में सरकारी और गैर सरकारी लोगो का काफी समर्थन मिला। सभी ने कहा की सरकार को इस पर जल्द ही कदम उठाकर इसका समाधान निकालना चाहिए।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, जिला सह सचिव मंगल करूवा, पूर्व प्रभारी हक्कुमुदीन वारिश, महिला कार्यकर्ता ममिता द्विवेदी, रानी देवी, रेणु देवी, सक्रिय कार्यकर्ता मणियादव, संजीव शर्मा, जमशेद आलम, बशिष्ट भगत, पवन कुमार, मोहमद सगीर, आफताब अंसारी, मेहताब अंसारी और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version