सोशल न्यूज़

मानगो निवासी का रामगढ़ घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा। एक महिला की हुई मौके पर मौत, 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें 2 छोटे बच्चे भी शामिल थे।

Published

on

रामगढ़ : शनिवार 21 अगस्त, 2021

शुक्रवार 20 अगस्त, 2021 को भोर होने से ठीक पहले 2 बजे रात में रामगढ़ घाटी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सफर कर रहे थे। इस दुर्घटना में लगभग 40 वर्षीय  एक महिला मौके पर ही मृत्यु को प्राप्त हुई। 14 वर्ष की लड़की के हाथ टूट गया। जबकि एक 12 वर्षीय लड़का आई सी यू में भर्ती है। वहीं 2 छोटे बच्चे जिनकी उम्र 5 और 7 साल के बीच होगी गंभीर रूप से घायल है। इन बच्चों की मां जिसकी उम्र 37 वर्ष के आसपास होगी उसे थोड़ी खरोच लगी है। जबकि ड्राइवर हल्के चोट के साथ सुरक्षित है। 

जानकारी के मुताबिक ये कुशवाहा परिवार जमशेदपुर एन एच 33 मानगो, महावीर कॉलोनी के रहने वाले हैं। पूरा कुशवाहा परिवार शादी में रामगढ़ गया हुआ था। पीछे से ये लोग भी जा रहे थे। हादसे के वक्त ड्राइवर को नींद आ गई और सामने से आती तेज रफ्तार टेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। 

पढ़ें खास खबर– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version