सोशल न्यूज़

मानगो नगर निगम वार्ड 35 अंतर्गत बैकुंठ नगर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सक्रिय रहे स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर- रवि शंकर केपी।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur  : मंगलवार 23 अगस्त, 2022

समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले समाज सेवी रवि शंकर केपी मानगो क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। बता दें की पिछ्ले चार दिनों से तूफान और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के पदाधिकारियों तथा मानगो नगर निगम के पदाधिकारियों की मदद से लोगों को राहत पहुंचाने में सक्रिय रहे।

मानगो के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति को ठीक करवाने के लिए कार्यपालक अभियंता, एसडीओ तथा जेई के संपर्क में रहे। साथ ही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप मीणा, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री विशाल कुमार, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव का आभार जताते हुए कहा की इस कठिन परिस्थिति में सभी पदाधिकारी दिन रात लोगों की मदद करते रहे। एसडीओ सर ने रात दो बजे भी फ़ोन करने पर मदद पहुंचाई।                             

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version