Election

मानगो नगर निगम में मतदाता जागरूकता अभियान

Published

on

जमशेदपुर : आज मानगो नगर निगम के स्वीप सेल द्वारा यूनियन बैंक डिमना रोड, पंजाब नेशनल बैंक डिमना रोड, बैंक ऑफ़ इंडिया आजाद नगर, और केनरा बैंक आजाद नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान बैंकों के शाखा प्रबंधकों, ग्राहकों और बैंक कर्मियों के बीच किया गया।

यह भी पढ़े :गोविंदपुर में जनसंपर्क अभियान, सैंकड़ों युवा भाजपा में शामिल

पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के उपायुक्त और मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न बैंकों में आज भी ग्राहकों और बैंक कर्मियों के बीच यह अभियान चलाया गया।

मानगो

स्वीप सेल की टीम ने शाखा प्रबंधकों के साथ मिलकर बैंक ऑफ़ इंडिया आजाद नगर, केनरा बैंक आजाद नगर, पंजाब नेशनल बैंक डिमना रोड और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया डिमना रोड में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें बैंक के ग्राहक और कर्मचारी भी शामिल थे।

सभी से अनुरोध किया गया कि 25 मई को होने वाले मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक, ग्राहक, नगर निगम के स्वीप नोडल पुष्पा टोप्पो, विनय कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version