सोशल न्यूज़

मानगो नगर निगम में दिवंगत नगर प्रबंधक स्व. शफीउर रहमान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। नगर निगम में लगेगी स्व. रहमान की तस्वीर।

Published

on


Jamshedpur : शनिवार 05 मार्च, 2022

मानगो नगर निगम कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे नगर प्रबंधक स्व. शफीउर रहमान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित निगम के ब्रांड एंबेसडर, समाजसेवी और उनके प्रियजनों ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

THE NEWS FRAME

गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने स्व. शफीउर रहमान जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। दुःख व्यक्त करते हुए इस मार्मिक घड़ी में उन्होंने कहा कि – “रहमान मेरे छोटे भाई जैसा था और विभाग में उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। अपने काम के प्रति इतना गंभीर,  कार्यशील और कर्मठ व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा। इतने कम उम्र में उनका जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि हमसब के लिए बहुत बड़ी छती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
उपस्थित सभी लोगों ने बारी – बारी से आकर स्व. शफीउर रहमान जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय से स्व. रहमान जी के सम्मान के लिए, विनती करते हुए एक मांग की। मांग करते हुए  उन्होंने कहा – “स्व. रहमान सर के अतुलनीय कार्यों को देखते हुए सम्मान स्वरूप मानगो नगर निगम में उनकी एक तस्वीर को लगाने की अनुमति दी जाये। ताकि उनके द्वारा किया गया कार्य लोगों को हमेशा उनकी याद दिलाता रहे। स्वच्छ भारत मिशन 2018 में जिस प्रकार से उन्होंने इतिहास रच डाला था वह अतुलनीय है। कम संसाधनों में उन्होंने वह करिश्मा कर डाला जिसकी तारीफ जितनी की जाए कम है। और परिणामस्वरूप मानगो पूरे भारतवर्ष में 20वें, झारखण्ड में दूसरे और कोल्हान में प्रथम स्थान पर आया था। इसलिए लोग उनको सम्मान देते रहें। यह केवल मानगो के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में सम्मानीय बात होगी।”
इस बात पर सहमति देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने कहा – “यह हम सब के लिए गर्व की बात होगी और स्व. शफीउर रहमान की तस्वीर नगर निगम के कार्यालय में लगाई जाएगी।”
श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखते हुए शोक सभा को अंतिम रूप दिया गया। और घोषणा की गई कि कार्यालय आंशिक रूप से विशेष कर बाहरी कार्यों के लिए बंद रहेगा। पुनः सोमवार को कार्यालय अपने निर्धारित समय पर आरम्भ होगा। बता दें कि वर्तमान में स्व. रहमान जी आदित्यपुर नगर में नगर प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
आज के इस कार्यक्रम में नगर निगम के सभी पदाधिकारी गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य रूप से नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, राहुल कुमार, अनामिका बागे एवं अन्य कर्मचारियों में विजय तिवारी, प्रह्लाद मिश्रा, शिव कुमार, राकेश ठाकुर, कमल राठौर, अंजली, राजेश, काशिम, अंशुमान, कृष्णा, मनीष, शक्ति आदि शामिल हुए। साथ ही ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम, खालिद इकबाल, ताहिर हुसैन, उत्तम चक्रवर्ती, दिलीप जयसवाल, मनोज कुमार, केपी रवि एवं गणमान्य समाजसेवियों में मुख्य रूप से मुइनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, शेख बदरुद्दीन, सरदार जसवंत सिंह एवं अन्य सभी लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version