सोशल न्यूज़

मानगो नगर निगम के पदाधिकारी ने समाजसेवी रवि शंकर को किया सम्मानित।

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 17 जनवरी, 2022

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के वरीय उप निदेशक रवि शंकर केपी को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रवि शंकर केपी ने पिछ्ले चार वर्षो से लगातार मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर कई सराहनीय कार्य किए हैं।

वर्तमान में पिछ्ले दो वर्षो से कोरोना काल में भी समाज के प्रति उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने 71 टीकाकरण कैंप लगा कर पूरे झारखंड में अव्वल स्थान प्राप्त किया हैं।

रवि शंकर केपी ने इसका श्रेय संगठन के राष्ट्रीय प्रशासक ब्रिगेडियर हरचरण सिंह जी तथा राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री रंजीत वर्मा जी को दिया है। साथ ही साथ उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारियों का भी आभार प्रकट किया है।

THE NEWS FRAME


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version