क्राइम

मानगो थाना कांड संख्या 43/2022 के तहत गया जेल, नगर निगम का नकली अफसर। क्या दर्श को फंसाया जा रहा है?

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 17 फरवरी, 2022

“मानगो थाना अंतर्गत एक दुकानदार से फर्जी तरीके से स्वयं को नगर निगम का अधिकारी बताकर दुकान का होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, बिल्डिंग मैप आदि कागजात की मांग करने तथा कागजात न दिखाने के बाद दुकानदार को धमकाते हुए 5000/- रूपया की मांग किए जाने के विरुद्ध नगर प्रबंधक, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर के द्वारा दर्ज कराए गए मानगो थाना कांड संख्या 43/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त दर्श चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।”

ये बयान मानगो थाना द्वारा लिखी गई है। मानगो थाना ने स्पष्ट कर दिया है कि अभियुक्त दर्श चौधरी पर मानगो थाना कांड संख्या 43/2022 के प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि दर्श चौधरी को फंसाया जा रहा है।

क्या दर्श को फंसाया जा रहा है?

दर्श चौधरी के प्रियजनों का मानना है कि दर्श को फंसाया जा रहा है। क्योंकि वह गलत अफसरों, फर्जी नियमों और अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाता था। वह तो एक समाजसेवी है। कुछ अफसर के पीछे वह लगा हुआ था और उन अफसरों की पोल दुनियाँ के सामने उजागर करना चाहता था की इसी बीच उसे मोहरा बना दिया गया। वह अपराधी प्रवृत्ति का नहीं है। बल्कि बेईमान अफसरों और अधिकारियों की पोल खोलने वाला एक सच्चा समाजसेवी है।

पिछला रिकार्ड में है दर्श चौधरी एक अपराधी।

हालांकि दर्श के कुछ पुराने मित्रों में से एक का कहना है कि दर्श चौधरी एक शातिर अपराधी है। वह समाजसेवा के नाम पर लोगों को ठगने का काम ही करता है। पहले उसके अपराध छोटे हुआ करते थे। और कमाल की बात है कि वह अब अकेले स्पेशल 26 की टीम बना बैठा है। उसका काम ही है सरकारी अफसरों के खिलाफ आरटीआई दाखिल करना। धमकाना और वसूली करना। इस बात की जानकारी होने पर ही उसके पुराने परिचित अब उससे दूर हो गए हैं।

मामला कोर्ट में है।

बता दें कि अपराध का यह मामला अब मानगो थाना कांड संख्या 43/2022 के नाम से कोर्ट में हैं। निर्णय आने में समय हैं। हालांकि पुराने बातों के मद्देनजर यह कहा जा सकता है कि दर्श चौधरी एक शातिर अपराधी है। 

नगर प्रबंधक, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर के द्वारा दर्ज कराए गए मानगो थाना कांड संख्या 43/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त दर्श चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । 2/2@JharkhandPolice @DIGKOLHAN

— Jamshedpur Police (@Jsr_police) February 16, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version