क्राइम

मानगो, छह महिलाओं ने मिलकर किया, एक महिला का अपहरण।

Published

on

THE NEWS FRAME


Jamshedpur : रविवार 12 फरवरी, 2023

मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12 फरवरी, 2023 को अंजली नाग नामक महिला का अपहरण कर लिया गया था, महिला NH-33 स्थित यश प्लाजा में परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। 

बता दें कि महिला के पति अरूण कुमार चौहान परीक्षा देने के लिए साथ में आए हुए थे। परीक्षा के बाद वापस जाने के लिए उन्होंने परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी पत्नी का इंतजार किया। लेकिन बहुत देर तक इंतजार करने के बाद जब उन्हें अपनी पत्नी कहीं नहीं दिखी तो उन्होंने शंका जाहिर करते हुए मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और मानगो थाना में मामला दर्ज करवाया।  

बता दें कि इस अपहरण कांड में एक पुरुष और छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में (1) राजेश सांगत (2) सुलेखा देवी (3)प्रिया भुईया (4) गुड़िया देवी (5) जलेसरी भुईया (6) आशा देवी और (7) लक्की नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इनके पास से एक एर्टिगा कार को भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी –

 1. राजेश सांगत पिता – शिव नारायण सामंत पता – राहड़गोड़ा नियर जयश्री कंपनी थाना-परशुडीह जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

 2. सुलेखा देवी पति-शशि प्रसाद पता – होमपाईप छायानगर थाना-सीतारामडेरा जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर। 3. प्रिया भुईया पति- रामु भुईया पता – होमपाईप छायानगर थाना- सीतारामडेरा जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।

 4. गुड़िया देवी पति-गगन कुमार पता-होमपाईप छायानगर थाना- सीतारामडेरा जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ।

5. जलेसरी भुईया पति-गुजु भुईया पता-होमपाईप छायानगर थाना-सीतारामडेरा जिला-पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।

 6. आशा देवी पति – स्व० राजेन्द्र यादव पता – होमपाईप छायानगर थाना- सीतारामडेरा जिला – पुर्वी सिंहभुम जमशेदपुर।

 7. लक्की नाग पति राजेन्द्र नाग पता – कुरूलिया न0-02 विठीसाई थाना-चक्रधरपुर जिला-पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version