TNF News

मानगो चौक में छठ व्रत धारियों के लिए होल सेल दर पर फल विक्रय केंद्र का शुभारंभ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 08 नवम्बर, 2021

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा होल्सल के दर पर जमशेदपुर के नगर वासियों के लिए फल उपलब्ध कराने के लिए सेवा शिविर का आयोजन मानगो स्थित भारत पेट्रोल पंप पर किया गया है।

THE NEWS FRAME

आज इस सेवा शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानगो नगर के सह संचालक डॉक्टर संतोष गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा किया गया। भारत माता की पूजन के उपरांत अतिथि ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किए। इस शिविर का मानगो नगरवासी बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। क्योंकि इस फल विक्रय केंद्र पर उचित मूल्य पर गुणवत्ता वाले फल उचित वजन के साथ मिलता है। 

खरीदारी का अनुभव साझा करते हुए कई छठ व्रतधारी उद्घाटन से 5 घंटे पहले से ही इंतजार कर रहे थे। इस शिविर के संयोजक अनिल राय सहयोगी सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला दिनेश सिंह अमित कुमार सतनाम सिंह अशोक श्रीवास्तव रमेश शर्मा आशुतोष कुमार सिंह रजत डे महेश प्रसाद विशाल कुमार उत्पल सिन्हा मुन्ना दुबे ज्योतिर्मय सा पंकज कुमार सिंह उपस्थित थे। इस शिविर को चलाने में सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं स्वयंसेवक अपनी सेवा देंगे।

पढ़ें खास खबर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version