क्राइम

मानगो चौक में अवैध तरीके से दो बालु लदे वाहन सहित ड्राइवर गिरफ्तार।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

दिनांक- 13.09.2023 को सुनिल कुमार, खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय पुर्वी सिंहभूम के लिखित आवेदन के आधार पर  जाँच के क्रम में मानगो चौक में अवैध तरीके से बालु खनिज के साथ परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन को जप्त करते हुए मानगो थाना कांड सं0-262 / 2023, दिनांक- 13.09.2023 धारा-379/411/414 भा0द0वि0, 4 / 21 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधि0 एवं झारखण्ड खनिज (अवैध खनन पर रोक, परिवहन और भंडारण) नियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के दिशा निर्देश में कांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक, नगर पुर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु0-1), पुर्वी सिंहभुम जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के द्वारा अभि0 विशंबर सिंह मुण्डा एवं मनोरंजन महतो को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये दोनो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता : 

1- विशम्बर सिंह मुण्डा उम्र 26 वर्ष, पिताह रंगामुण्डा,  पता: ग्राम- दुलमी बारेडीह, थाना- तमाड़ जिला – राँची। 

2- मनोरंजन महतो उम्र 27 वर्ष, पिता भगत राय महतो, पता: ग्राम-पेड़ाईडीह पो०- जामुनपीड़ी थाना तमाड़। 

बरामद समानो की विवरणी

1- हाईवा सं0- JH 01BM 8449 लोडेड बालु 500 घनफीट, 

2- हाईवा सं0- JH 05CR 3281 लोडेड बालु 500 घनफीट, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version