झारखंड

मानगो, चंद्रप्रभा नगर के सामने अज्ञात व्यक्ति का मिला शव।

Published

on

जमशेदपुर: मानगो, NH 33, डिमना चौक से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित चंद्रप्रभा नगर जाने वाली सड़क के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

बता दें कि आज सुबह 6 बजे के आसपास जब लोग नेशनल हाइवे, डिमना चौक के पास टहल रहे थे तब दूर से उनकी नजर उक्त व्यक्ति पर पड़ी। दूर से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई कपड़ा या कपड़ा पहनाया हुआ पुतला गिरा हुआ हो। लेकिन पास आने पर कोई सोया हुआ व्यक्ति प्रतीत हुआ। आश्चर्य तब हुआ जब उक्त व्यक्ति के करीब आ कर देखा गया।

बता दें मानगो एनएच 33, चंद्रप्रभा नगर के सामने, सड़क के किनारे गिरा हुआ कपड़ा, वास्तव में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश थी।

मृत व्यक्ति ने नीले रंग की जीन्स पैंट, स्लेटी रंग में ब्लैक छींटदार शर्ट पहन रखी थी। उसने नीले रंग का जूता भी पहन रखा था। दाहिने हाथ की कलाई में पीले रंग की आर्टिफिशियल मोतियों का माला पहन रखा था। आने जाने वाले स्थानीय लोग वहां रुक कर उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे थे।

एक व्यक्ति का कहना था कि रात में कोई अज्ञात भारी वाहन उसके सर पर चढ़ गया होगा। वहीं दूसरे ने कहा कि नशे में होगा और सड़क किनारे सोया होगा। रात में भारी ट्रक को समझ नहीं आया होगा और ट्रक उसके सर पर चढ़ गया होगा। जितने लोग उतनी बातें हो रही थी।

लाश देखने से प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति की हत्या नहीं बल्कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट में मृत व्यक्ति का सर क्षतिग्रस्त हो गया है। चेहरा पहचानने लायक नहीं है। सर फट कर भेजा चूर चूर हो बाहर आ गया है। साथ ही चेहरे के अन्य भी बाहर आ गए है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को संपर्क किया। थोड़ी देर पर पीसीआर नंबर 19 वहां पहुंची। मृत पड़े व्यक्ति को देखने के बाद उन्होंने प्लास्टिक बैग से उसका सर ढंक दिया। और उलीडीह थाना सम्पर्क किया।

अधिक जानकारी मृत व्यक्ति के पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version