TNF News

मानगो खुदिराम बोस चौक में 73 वें गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने मिलकर किया झंडोत्तोलन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 27 जनवरी, 2022

73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से मानगो स्थित खुदिराम बोस गोलचक्कर में झंडोत्तोलन किया। मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी डी ठाकुर एवं भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु नें राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। वंदेमातरम, भारत माँ के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा की यह हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है जब हमारे देश में गणतंत्र की घोषण हुइ थी और आजाद भारत के संविधान को मूर्त रूप दिया गया था। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, विधायक प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता आकाश शाह, प्रवीण सिंह, डी ठाकुर, प्रमोद सिंह मल्लू, गणेश शर्मा, नीरज कुमार, राजेश कुमार, आशीष तिवारी, अभिजीत, राहुल प्रसाद, पंकज, बिजेंद्र सिंह, संजय पांडेय, मनोज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version