सोशल न्यूज़

मानगो कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह के सराहनीय प्रयास से आज मानगो वार्ड 9 के अंतर्गत आस्था स्पेस टाऊन के गेट के समीप पड़े कचड़े के अंबार को हटाया गया।

Published

on

Jamshedpur : विगत कई दिनों से आस्था स्पेस टाऊन के गेट के पास कचड़े का अंबार लगा हुआ था। आने जाने वाले लोग नाक दबा कर वहां से पार हो जाते थे, लेकिन किसी ने इसकी सफाई के लिए ध्यान नहीं दिया।

मानगो कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ने सामाजिक दायित्व को समझते हुए इसकी सफाई का जिम्मा स्वयं से लेते हुए तथा नगर निगम के सहयोग से आस्था स्पेस टाऊन के गेट के पास पड़े कचड़े के अंबार को हटावाया और वहां सफाई करवाई।

उनके इस सराहनीय प्रयास से आसपास के लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। इसपर श्री ईश्वर सिंह ने उपस्थित लोगों और मानगो की जनता से अपील करते हुए कहा की कृपया कचड़ा यहां-वहां ना फेंके, डस्टबिन में कचड़ा डालें। यह शहर अपना है। स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ समाज ही स्वस्थ जीवन का मूल है। इसलिए हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने और निरोग रहने के लिए स्वच्छता से नाता जोड़ लेना चाहिए।

आपको बता दें कि मानगो नगर निगम द्वारा मानगो क्षेत्र को लगातार साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मानगो की जनता का इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण यहां-वहां कचड़े का अंबार लग जाता है। मानगो नगर निगम द्वारा डोर टू डोर की सर्विस भी दी जा रही है इसके बावजूद लोग गाड़ी में कचड़ा नहीं देते हैं। बल्कि कचड़े को इधर-उधर फेंक देते हैं। 

वहीं संवेदकों द्वारा रोज सफाई करने के बाद फिर रातों रात कचड़े का अंबार लग जाता है। यदि नगर वासी चाहे तो अपने क्षेत्र को नगर निगम की सहायता से स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं। 

पढ़ें खास खबर– 

भारत का गौरवशाली पुरस्कार पाने के लिए करे नामांकन। पद्म पुरस्कार-2022 के लिए नामांकन हुआ शुरू। जाने कैसे मिलेगा पद्म पुरस्कार?

आज है सूर्य ग्रहण जाने कहाँ के लोग देख पाएंगे इसे।

झारखंड की शान बना आइवान अभय मिंज ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रोम के द्वारा दुनियां को कराएंगे झारखंड के आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति के दर्शन।

आ गया ‘मेड इन इंडिया’ फेस मास्क कम दाम में जो 99% तक वायरस को रोक सकता है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के शीर्ष-200 स्थानों में तीन भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनायी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version