झारखंड

महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर मीराकी संस्था। संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया सिलाई ट्रेनिंग और कंप्यूटर ट्रेनिंग अभियान।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

मीराकी संस्था के संस्थापक रीता पात्रों के द्वारा पोटका प्रखंड के धिरोल पंचायत के ग्राम बांगो और मोसोगोडा में दिनाक 18/12/2023 सोमवार को चलाया गया। सिलाई ट्रेनिंग एवं कंप्यूटर ट्रेनिंग का यह अभियान हर गांव में जा-जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

बता दें की मीराकी संस्था बेरोजगार, गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही हैं और गरीब बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए कंप्यूटर ट्रेनिंग भी दे रही है। ताकि ग्रामीण बच्चे भी आगे बढ़ सके और अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। सभी महिलाओं को महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। ताकि कोई भी पुरुष, किसी महिला को परेशान ना करें। यदि कोई महिलाओं को परेशान करता है तो उसके लिए वे मीराकी संस्था को सूचित करें। साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गयी और बताया गया की सही समय पर ही बच्चों का विवाह करना चाहिए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version