झारखंड

महारुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) के आवासीय परिसर में किया गया आयोजित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखण्ड  

रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर बिस्टूपूर सर्किट हाउस एरिया स्थित भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) के आवास पर सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य ब्रजकिशोर शास्त्री जी की पांच सदस्यों की टीम द्वारा अनुष्ठान एवं जलाभिषेक कर समस्त झारखण्ड एवं जमशेदपुर के कल्याण हेतु महादेव का उपासना किया गया।

पूजा के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, महामंत्री राकेश सिंह, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सोनारी भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल भट्टाचार्जी, भोलानाथ साहू, बरुन झा, कार्तिक भट्टाचार्जी, अशोक जोशी एवं अन्य भाजपा परिवार के सैकड़ों सदस्य, शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी गण, व्यवसायी, सम्मानित अतिथिगण एवं हजारों की संख्या में महादेव के भक्तगण शामिल हुए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version