झारखंड

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का रथ यात्रा पर भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से शीतल जल का शिविर लगाया गया.

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आज दिनांक: 20/6/2023 दिन मंगलवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के रथ यात्रा पर मानगो डिमना रोड स्थित रोड नंबर 4 के पास सेवा भाव से भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से शीतल जल का शिविर लगाया गया, जिसमें जनता को शीतल जल  का सेवन कराया गया। धूप में लोगों को शीतल जल पिलाकर पुण्य का भागीदारी बनने का प्रयास किया गया। मानव सेवा ही बड़ा धर्म है, जिसे देखते हुए संगठन के पदाधिकारी गण अपने हाथों से सेवा भाव से लोगों को पानी पिलाये। आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एस एन पाल, महासचिव वाई दुर्गा राव, वेद प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, जगन्नाथ घटक, राम खंडेलवाल एवं अन्य साथी मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version