TNF News

महापर्व छठ के लिए तैयार है- भाजमो जमशेदपुर। विभिन्न तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई सम्पन्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 29 अक्टूबर, 2021

भाजमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  जिला कार्यालय साकची में आयोजित कि गई। महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई। 

आज के इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों से अपने मंडल अंतर्गत विभिन्न घाटों की सभी व्यवस्थाओं की उद्दतन जानकारी प्राप्त की और कमियों को सूचीबद्ध किया। मंडल अध्यक्षों ने सभी समस्याओं को जिला पदाधिकारियों के समक्ष रखा जिसके बाद तय हुआ की यथाशिघ्र संबंधित विभाग से वार्ता कर सभी का समाधान कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा। 

वहीं सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की घाटों का मरम्मतीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है, सभी मंडल अध्यक्षों को मरम्मत के कार्य में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है ताकि कोई घाट मरम्मत से छुटे ना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से नियमित समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य सुनिश्चित करना है। 

THE NEWS FRAME

छठ घाटों पर आने वाले लोगों की किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए भाजमो कार्यकर्ता विशेष ध्यान रखेंगे साथ ही फल एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था पर भी जल्द से जल्द तैयारी करने पर सहमति बनी। 

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सीतारमडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद   यादव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगींद्र सिंह जोगी, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाअध्य्क्ष पंकज श्रीवास्तव, शक्ति सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version