झारखंड

“महागठबंधन के उम्मीदवार का साकची रिफ्यूजी कॉलोनी में भव्य स्वागत समारोह”

Published

on

जमशेदपुर : आज साकची रिफ्यूजी कॉलोनी के दसमेश भवन में एक विशाल स्वागत समारोह हुआ। इसमें महागठबंधन के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती का स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया।

यह भी पढ़े : मतदान जागरूकता अभियान: जमशेदपुर नागरिक परिषद की पहल

इसमें सीजीपीसी ने मोहंती को पूर्ण समर्थन दिया है। मौके पर विधायक मंगल कालिंदी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, परविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, गुरदीप सिंह, कमल जीत कौर गिल, कमल जीत कौर, गुरुचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहेल, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह जैसे लोग उपस्थित थे।

साकची रिफ्यूजी कॉलोनी

यह भी पढ़े : “समाजसेवी सुभास मित्तल ने 67वीं बार विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान किया, बनाई अलग पहचान”

समारोह में सीतारामडेरा, तारकंपनी, सोनारी, मानगो, मनिफिट, जेमको, बिस्टुपुर, जुगसलाई आदि जगहों से गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ये समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मोहंती को समर्थन दिया और उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version