झारखंड

मशहूर संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य स्मृति में लगेगा महा रक्तदान शिविर।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड  

सामाजिक सरोकार के कार्य में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए मशहूर संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य स्मृति में आगामी 13 अगस्त 2023 रविवार के दिन सूर्य मंदिर सोन मंडप परिसर सिदगोड़ा में सुरक्षित महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो सुबह 8:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। यह बातें जमशेदपुर के समाजसेवी एवं कोशिश संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने गोलमुरी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहीं।

 उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 6 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रही है। मानवता के हित में लगातार रक्तदान हेतु प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार 1000 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

 श्री शिव शंकर सिंह ने बताया कि कोशिश संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करती है। गरीब असहाय के इलाज के लिए मदद करती है। इसके अलावा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण भी बड़े पैमाने पर करती आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version