सोशल न्यूज़

मर्चेंट नेव्ही के कैप्टन संजय झा का टी एम एच में निधन।

Published

on

 

Jamshedpur : आज दिनांक 13 मई 2021 को सहारा सिटी मानगो कॉलोनी के मेगा ब्लॉक के रहने वाले संजय झा जिनकी उम्र 47 वर्ष थी का निधन बुधवार को सुबह 7.30 बजे के आस पास TMH हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने के कारण हो गया। 

बता दें कि संजय झा मर्चेंट नेव्ही में काम करते थे। स्वभाव से अति विनम्र, हमेशा खुशहाल रहने वाले और सहारा सिटी कॉलोनी के हर काम में बढ़ चढ़ कर सहयोग एवं हिस्सा लेने वाले संजय झा जी को हाई सुगर की शिकायत पर टी एम एच में भर्ती कराया गया था। लगभग 10 दिनों से इलाज चल रहा था।  बुधवार सुबह 7.30 बजे के आस पास उनका निधन हो गया। वहीं आज सुबह कोविड जांच की रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई। जिस वजह से पार्थिव शरीर परिवार को घर लाने को नही मिला। तथा कोविड गाइड लाइन के अनुसार उनके बड़े बेटे श्रेष्ठ झा ने मुखाग्नि दी। उनके दो बेटे है। बड़ा बेटा श्रेष्ठ कक्षा 11 और छोटा बेटा हर्ष कक्षा 8 में पढ़ता है।वहीं इनके मामा कौशल परिवार को संभालने में लगे हैं जबकि अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा जी ने निभाया। कॉलोनी में शोक का लहर है। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दे। 

पढ़ें खास खबर– 

बनाये अपने शरीर को सुडौल और सुंदर सर्वांगासन से।

16 से 27 मई तक झारखंड में लगे लॉक डाउन के कड़े नियमों को एक बार जरूर जान लें।

Virafin कोरोना मरीजों के लिए सिंगल डोज काफी मददगार साबित हो रहा है। जिसकी कीमत 11995.00 रुपये प्रति डोज है।

स्वर्ग जाने को तैयार हो जाइए, मिल गया है वह रास्ता जहां से जाया जाता है- स्वर्गलोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version