झारखंड

मणिपुर में दो महिलाओं को सड़क पर सरेआम नंग धड़ंग घुमाने के विरोध में आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

आज दिनांक 22/07/2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन और पुतला जलाया गया।

आप को ज्ञात हो कि मार्च महीने में मणिपुर में दो महिलाओं को सड़क पर सरेआम नंग धड़ंग घुमाने के विरोध में जमशेदपुर महानगर टीम द्वारा मणिपुर के सीएम और देश के गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग किया गया साथ ही साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा  दिलाए अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दे।

पुतला दहन और आक्रोश प्रदर्शन आज शाम 04:00 बजे साकची मुख्य गोलचक्कर से आक्रोश रैली निकाल कर साकची मार्केट में घूमते हुए पुनः  साकची मुख्य गोल चक्कर पहुंच कर प्रदर्शन किया और उसके बाद साकची मुख्य गोलचक्कर के सामने पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, प्रदेश उप संयोजक, प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला सह सचिव मंगल करूवा, सह सचिव शंकर ठाकुर, राहुल ठाकुर, राहुल मिश्रा, रीता डे, ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे कश्मीरा सिंह, जमशेद आलम, हकमुद्दीन, मनीष कुमार, मणि यादव, देवेंद्र बैनर्जी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version