क्राइम

भोले बाबा की नगरी से पकड़ाए 8 साइबर अपराधी। बनाते थे, भोले भाले लोगों को शिकार।

Published

on

पवित्र स्थल देवघर में भी अपराधियों ने अपना गढ़ बना रखा है। यहीं नहीं पूरे झारखंड में इनका साइबर गैंग सक्रिय है। पकड़ाए गए अपराधियों से जल्द ही अन्य की भी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

देवघर : आज दिनांक 15 जुलाई, 2021 को देवघर पुलिस को साइबर अपराध से जुड़े लोगों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। राज्य में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह द्वारा विशेष टीम गठित करते हुए क्षेत्र में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज बड़ी सफलता मिली। जिसमें की कुल आठ साइबर अपराधी पकड़े गये।

सभी अपराधी मधुपूर, सोनाराय- ठारी, पालाजोरी, एवं करौ थाना क्षेत्र अंतर्गत संयुक्त छापेमारी के दौरान हाथ लगे है। ये शातिर अपराधी बड़ी ही चालाकी से साइबर अपराध किया करते थे। इन साइबर अपराधीयों के पास से 11 मोबाइल, 2 ए टी एम और एक बैंक पासबुक मिला है। 

देवघर पुलिस ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से भी शेयर करते हुए बताई है।

(१/२) देवघर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह द्वारा साईबर अपराध के विरुद्ध विशेष टीम गठन कर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है जिसमे दिनांक 15.07.2021 को @DCDeoghar @JharkhandPolice @DigDumka pic.twitter.com/e2w1weQvHK

— Deoghar Police (@DeogharPolice) July 15, 2021

पढ़ें खास खबर– 

वायरल हुआ हिंदुस्तानी वे। मात्र 19 घंटे में 10 लाख से अधिक बार देखा गया।

हुर्रे! खुल गया जुबली पार्क। लेकिन रखें सावधानी। पार्क में इंट्री करने के लिए सुरक्षा गार्ड को दिखाना होगा आईडी प्रूफ।

भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास करती हैं – उलीडीह मंडल।

बिहार के गया में कोरोना बना खिलौना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version