TNF News

भारी होल्डिंग टैक्स की मार से मानगो कि जनता त्रस्त वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी राजनीति चमकाने में मस्त- प्रवीण सिंह

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 03 जुलाई, 2022

भाजमो के मानगो नगर निगम प्रमुख प्रवीण सिंह ने प्रेस वक्तव्य जारी कर आरोप लगाया है की झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सैरात बाजार के दुकानों के किराया वृद्धि के निर्णय पर उपायुक्त कोर्ट से स्टे लगने के आदेश पर राजनीतिक श्रेय बटोरने में लगे हुए है जबकी मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र की लाखों जनता होल्डिंग टैक्स की भारी बढ़ोतरी का दंश झेल रही है।

झारखंड की महागठबंधन सरकर के द्वारा झारखंड की जनता पर भारी होल्डिंग टैक्स के रूप में आर्थिक बोझ डाला गया जिससे मानगो की रोज कमाने खाने वाली जनता चुका पाने में असमर्थ है। मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधा की स्तिथि नगण्य है। 
नगर निगम के अधिकारियों पर ठेकेदार हावी है। जनता का हाल बेहाल है और उपर से होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता को छलने का काम किया जा रहा है। कैबिनेट की बैठक में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के निर्णय पर मंत्री बन्ना गुप्ता  सरकार के समर्थन में थे और अब सैरात बाजार के किराया बढ़ोतरी पर स्टे लगने के मुद्दे पर झूठी लोकप्रियता और वाहवाही बटोरने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version