झारखंड

भारत सरकार द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम दिनांक 16 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक संचालित।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भारत सरकार द्वारा संचालित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम दिनांक 16 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक मनाया जाना है। इस कार्यक्रम का सुभारंभ जमशेदपुर शहर में  दिनांक 16 दिसंबर को सिद्धगोरा स्थित बिरसामुंडा टाउन हॉल में किया जाएगा। भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। इसे सफल बनाने के लिए आमजनों में जागरूकता हेतु आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से इस कार्यक्रम को एक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में प्रारंभ किया गया है। जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्रांतर्गत इस अभियान के सफल आयोजन हेतु मुकेश कुमार (पूर्वी ज़ोन) एवं  अरविंद तिर्की (पश्चिमी ज़ोन), विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। दिनांक 16 दिसंबर, 2023, समय दोपहर दो बजे से बिरसा मुंडा नगर भवन, सिदगोड़ा, में इस अभियान का सुभारंभ किया जा रहा है। 

उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश द्वारा बताया गया की इस अभियान को दिनांक 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न करने का थानावार योजना बनाई गई है। हर थाने में दो से तीन शिविर अलग अलग तिथि को आयोजित होगी जिसके नोडल ऑफिसर अपनी टीम के साथ शिविर का संचालन करेंगे। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान के अंतर्गत मुख्यतः आम जनों के लिए स्वास्थ्य जाँच, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, आधार कार्ड अपडेट, पीएम स्वनिधि से संबंधित शिविर लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version