नेशनल

भारत में तेजी से घट रहा है कोरोना, जाने किस राज्य में कोरोना का असर हुआ सबसे कम।

Published

on

पिछले 24 घंटे में 80,834 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 71 दिनों के बाद सबसे कम

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 10,26,159

लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 95.26 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25 प्रतिशत, लगातार 20वें दिन 10 प्रतिशत से कम

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 80,834 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार छठे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 10,26,159 हो गयी। लगातार 13वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 54,531 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.49 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,32,062 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 51,228 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,80,43,446 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,32,062 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.26 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,00,312 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.81 करोड़ से ज्यादा (37,81,32,474) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.74 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.25 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 20 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

जाने राज्यों में अबतक का पिछले 24 घंटों का कोरोना रिपोर्ट।

राज्य  –    केस,    रिकवर,   एक्टिव,  डेथ

महाराष्ट्र – 5887853, 5616857, 164629, 106367
कर्नाटक – 2747539, 2511105, 203790, 32644
केरला – 2702823, 2557597, 134422, 10804
तमिलनाडु – 2324597, 2120889, 174802, 28906
आंध्र प्रदेश – 1796122, 1688198, 96100, 11824
उत्तर प्रदेश – 1701668, 1668874, 11127, 21667
पश्चिम बंगाल – 1452987, 1421064, 15192, 16731
दिल्ली – 1430671,1401977, 3922, 24772
छत्तीसगढ़ – 985691, 956459, 15932, 13300
राजस्थान – 949008, 931186, 9023, 8799
ओडिशा – 842461, 781488, 57763, 3210
गुजरात – 819376, 797734, 11657, 9985
मध्य प्रदेश – 787572, 773615, 5447, 8510
हरयाणा – 765096, 750443, 5749, 8904
बिहार – 716296, 701234, 5596, 9466
तेलंगाना – 600318, 574103, 22759, 3456
पंजाब – 585986, 555245, 15306, 15435
असम – 453867, 403170, 46824, 3873
झारखंड – 343065, 333763, 4220, 5082
उत्तराखंड – 336153, 323967, 5277, 6909

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version