नेशनल

भारत फिर से बंटेगा और उस टुकड़े से बनेगा एक नया देश – कोल्हान। इसके लिए आंदोलन हुआ तेज। कोल्हान देश की रक्षा के लिए हुई नियुक्ति, बांटे नियुक्ति पत्र।

Published

on

THE NEWS FRAME

कोल्हान देश : रविवार 23 जनवरी, 2022

अलग देश की मांग कर रहे आंदोलनकारी। तीर लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ एक जवान। कोल्हान देश के राष्ट्रपति ने बांटे नियुक्ति पत्र।

कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट को लेकर पहले भी आंदोलन किये गए हैं। उनका मानना है कि वे अलग देश में रहते हैं और हमें हमारा देश भारत से अलग चाहिए।

झारखंड राज्य में कोल्हान कहे जाने वाले क्षेत्र में ग्रामीण मानते हैं वे कोल्हान देश में रहते हैं। और भारत देश उनपर गुलामी करता है। झारखंड में रहने वाले आदिवासियों के अलावा वे अन्य सभी को बाहरी / विदेशी मानते हैं। और कोल्हान देश के राष्ट्रपति ने सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र भी बांटे हैं।

क्या है कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट ?

आपको बता दें कि कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट स्वयं को भारत देश से अलग देश मानता है। इस देश के प्रथम राष्ट्रपति हैं – रामो बिरूवा। यह स्वयं को कोल्हान का राष्ट्रपति घोषित कर चुका था और भारत से कोल्हान को अलग करने के लिए आंदोलन करता रहता था। यह इस कदर सनकी था कि इसके लिए वह कुछ भी करने को तत्पर रहता था। इस देश का राष्ट्रीय चिन्ह है बाघ। पुलिस ने रामो  कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। जेल में ही उसकी मृत्यु हो गई थी। उसका एक सहयोगी भी था – आनंद चातार। आनन्द चातार भी देशद्रोह के मामले में जेल में ही था। कुछ दिन पूर्व ही बेल के आधार पर वह जेल से बाहर आया। और पुनः कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट को बनाने का ख्वाब रचने लगा।

मामला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत लादूरा गांव की है। जिसमें कोल्हान देश की मांग कर रहे और गैर कानूनी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण मामले में गिरफ्तार चार लोगों की रिहाई करवाने के लिए उग्र हो गए थे।सैकड़ों की संख्या में कोल्हान देश के समर्थक परंपरागत हथियारों से लैस होकर  मुफस्सिल थाना पहुंचे। वे सभी थाना के सामने विरोध करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले से कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्यवाई करते हुए पहले तो लाठी चार्ज किया लेकिन हालात बेकाबू होता देख आंसू गैस छोड़े। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें लादूराबासा गांव का निवासी अजय पाडिया का नाम प्रमुखतः से बताया जा रहा है। इसी ने ग्रामीणों को उकसाया है। खैर, इनकी गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए। और पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। जिसके फलस्वरूप ग्रामीणों के बीच भगदड़ मच गई। वहीं ग्रामीणों के द्वारा पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि आनन्द चातार ने कोल्हान देश की रक्षा के लिए कई युवाओं की बहाली आरम्भ कर दी थी। जिसमें लगभग 50 युवक-युवतियों को सुरक्षा बल में नियुक्ति करते हुए नियुक्ति पत्र दिए गए थे। जब इसकी भनक जिला प्रशासन को हुई तब सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिद्र बढ़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय खलखो, जिला नियोजनालय पदाधिकारी राजेश कुमार, मुफस्सिल थाना पदाधिकारी पवन चंद्र पाठक सहित अन्य पदाधिकारी पूरे दल बल के साथ लादूरा गांव पहुंच गए। उन्होंने वहां पूछताछ के क्रम में पाया कि कुछ युवकों कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट में सुरक्षा बल का पद दिया गया है। और उन्हें 40 साल के लिए नियुक्त किया गया है। पदाधिकारियों ने  नियुक्ति करने वाले उन चार लोगों को पकड़ कर  मुफस्सिल थाना ले आयी। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीण पारम्परिक हथियार से लैस सैकड़ों की संख्या में  मुफस्सिल थाना का घेर लिया।

प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने मामले को गंभीरता से लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत करने में जुट गए जबकि ग्रामीण पकड़ कर लाए चार लोगों को रिहा करने की मांग करने लगे। इसी क्रम में उनलोगों ने लगभग दो घंटे तक नेशनल हाईवे 75 E को घेरे रखा। और गिरफ्तार सभी चार लोगों को छोड़ने की मांग करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version