नेशनल

भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में COVID-19 वैक्सीन की कमी नहीं हैं।

Published

on

THE NEWS FRAME

New Delhi : शुक्रवार 22 अक्टूबर, 2021

भारत में 100 करोड़ से अधिक लोगों को COVID-19 वैक्सीन दिया जा चुका है। इस महा टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के लिए पूरा विश्व भारत को बधाई दे रहा है।

आपको बता दें कि राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 104.5 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई है। जिसमें की राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 11.65 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं केंद्र सरकार पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है।

महाटीकाकरण अभियान को और अधिक टीकों की उपलब्धता के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यम से बेहतर योजना बनाने और वैक्सीन आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया जा रहा है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के रूप में, भारत सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID-19 के टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।  COVID-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75% राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।

आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 2021 तक वैक्सीन के खुराक की कुल आपूर्ति लगभग 104 करोड़, 58 लाख, 46 हजार, 415 डोज की सँख्या में कर दी है जिसमें की 11 करोड़, 65 लाख, 54 हजार, 028 डोज अभी शेष उपलब्ध है। 

सन्दर्भ : PIB दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version