नेशनल

भारतीय Co-WIN ऐप्प को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान। अब विदेशी भी अपनाएंगे – CoWIN

Published

on

New Delhi : कोरोना महामारी को रोकने और खत्म करने के लिए पूरा विश्व अपने स्तर से कार्यशील है। भारत इस क्षेत्र में विश्व के देशों में अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। वहीं भारत में वैक्सीन और वैक्सीनेशन की सम्पूर्ण जानकारी Co-WIN ऐप्प उपलब्ध है। इस ऐप्प सफलता और लाभों के बारे में दिनांक 6 जुलाई, 2021 को को-विन ग्लोबल कॉन्क्लेव पर भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के अन्य देशों के साथ साझा किया। 

साथ ही Co-WIN तकनीक को विश्व के दर्जनों देशों के साथ निःशुल्क शेयर करने की योजना बनाई है। 

भारत में Co-WIN तकनीक की सफलता को देखते हुए विश्व के लगभग 76+ देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताई। उन्होंने बताया कि जिन देशों ने Co-WIN तकनीक के डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाने में रुचि दिखाई है उनमें नाइजीरिया, पनामा, कनाडा, मैक्सिको, युगांडा और अन्य शामिल हैं।  

डॉ. शर्मा ने इस सम्बंध में कहा है कि – “को-विन पर ग्लोबल कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए विदेशों से 196 अधिकारियों और 41 देशों के 116 निजी व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है।”  

आपको बता दें कि को-विन ग्लोबल कॉन्क्लेव (CoWIN Global Conclave) का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और एनएचए द्वारा एक संयुक्त पहल के रूप में किया गया है।


पढ़ें खास खबर– 

झारखंड अपडेट : बिना एग्जाम के होगा बीएड में एडमिशन। आउटसोर्स कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त मानदेय। वाहनों का टैक्स फाइन होगा माफ।

ब्रेकिंग : राष्ट्रपति ने बदल दिए 8 राज्यों के गवर्नर, होगा राजनीतिक बदलाव।

नालायक बाप ने बेटे की पत्नी से की शादी।

झारखंड में 5 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version