नेशनल

भारतीय रेल बनी सफारी ट्रेन। यात्रा भी और इंटरटेनमेंट भी।

Published

on

THE NEWS FRAME

आधुनिक भारतीय रेल : बृहस्पतिवार 20 जनवरी, 2022

रेल में बैठकर अब आप ले सकते हैं प्राकृतिक वातावरण का आनंद। भारतीय रेलवे ने एक ऐसा ट्रेन बनाया है जिसमें बैठकर यात्री ट्रेन से बाहर प्राकृतिक वस्तुओं का बखूबी आनंद ले सकता है।

जैसा कि आप जानते हैं रेल से लंबी यात्रा करना थोड़ा बोरिंग लगता है लेकिन क्या हो जब यात्रा के साथ इंटरटेनमेंट भी होता रहे।जी हां अब हमारे देश के रेलवे ने एक अनोखा प्रयोग किया है जिसके द्वारा यात्रा ट्रेन को सफारी ट्रेन बना दिया गया है।
जी हां अब रेल यात्रा के दौरान खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए तैयार किए गए भारतीय रेलवे के विस्टाडोम कोचों को मुंबई-पुणे, मुंबई-गोवा रूटों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा यात्रियों ने विस्टाडोम कोच के जरिए सफर किया है। इसमें सफर करने वाले यात्रियों की सँख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि यात्री विस्टाडोम कोच में बैठ कर यात्रा का भरपूर आनंद लेते हुए प्राकृतिक वातावरण की तस्वीरें यादगार पलों के लिए संजो रहें हैं।

क्या है विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach)

बता दें कि भारतीय रेलवे ने हाल ही में विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) तैयार किया है। इन कोचों की छतें पारदर्शी बनाई गई है। पारदर्शी छत होने से बाहरी दृश्यों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। विस्टाडोम कोच में पारदर्शी छत के अलावा बड़ी कांच की खिड़कियां लगीं हैं, साथ ही 180° डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां भी लगी है।

कब और कहां बननी शुरू हुई ये विस्टाडोम कोच

रेलवे की पारदर्शी छतों वाली विस्टाडोम कोच पहली बार मुंबई-पुणे रुट पर 26 जून, 2021 को चली थी। इन डिब्बों को बनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना था। ये कोच यूरोपीयन स्टाइल में चेन्नई में तैयार किए गए हैं। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बने ये कोच लिंके हॉफमैन बुश टेक्नोलॉजी के हिसाब से बनाए गए हैं।

विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) आधारित ट्रेनें बनने से क्या लाभ है। इसकी विशेषताएं क्या हैं?

इस ट्रेन से पर्यटन क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी। इसमें कई अनूठी विशेषताएं बनाई गई हैं जो पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रहीं हैं। एक तो विस्टाडोम कोच अत्याधुनिक कांच की खिड़कियों और कांच की छत से सुसज्जित है। इस सुविधा से पर्यटकों को खुले आसमान का अद्भुत अनुभव मिल रहा है , साथ ही पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों, सुरंगों, पुलों और पहाड़ियों का 260° तक का दृश्य देखने का अनुभव प्राप्त होता है। कोच में लगी 180° डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आरामदायक बनाया गया है।

इसकी अन्य खास विशेषताओं में शामिल है-
1. वाई-फाई आधारित यात्री सूचना प्रणाली,
2. मनोरंजन के लिए डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन,
3. स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे,
4. सीसी टीवी कैमरे,
5. सर्विलांस,
6. फायर अलार्म सिस्टम,
7. एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड,
8. प्रेशराइज फ्लशिंग सिस्टम
9. मॉड्यूलर शौचालय की सुविधा
इस ट्रेन को अधिक सुविधाजनक बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version