नेशनल

भारतीय युद्धपोत INS रणवीर में हुआ विस्फोट। नौसेना के 3 जवान शहीद और 11 गंभीर रूप से हुए घायल।

Published

on

THE NEWS FRAME

Mumbai : मंगलवार 18 जनवरी, 2022

भारतीय युद्धपोत INS रणवीर में हुआ विस्फोट। अचानक हुए इस विस्फोट से भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए और 11 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह विस्फोट नेवल डॉकयार्ड मुंबई में हुई है।

जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तब वहां कंपार्टमेंट में करीब 15 से 20 लोग थे। इस दुर्घटना के सम्बंध में भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह वॉर शिप नवंबर महीने से मुंबई हार्बर और इसके आसपास के इलाकों में गश्त कर रहा है। 

साथ ही उन्होंने बताया कि यह ईस्टर्न नेवल कमांड शिप से जुड़ा हुआ है। क्रॉस डिप्लॉयमेंट नियम के तहत इसे वेस्टर्न नेवल कमांड भेजा गया था। इसका डिप्लॉयमेंट समय खत्म होते ही यह वापस ईस्टर्न नेवल कमांड जाने वाला है। हालांकि दुर्घटना की अभी तक कोई खास रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version