सोशल न्यूज़

भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

Published

on

Jamshedpur : बुधवार 09 मार्च, 2022

आज भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ रोग निवारण केंद्र में कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया गया। यह मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का। यहाँ रहने वाले महिलाओं को यह दुख ना लगे की उन्हें कोई याद नहीं करता। एक नई सोच के साथ उन महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए संस्था ने यह अनोखा कदम उठाया है।

यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूनय श्याम कमल एवं जिला अध्यक्ष श्री एस एन पॉल के देखरेख में सम्पन्न किया गया। साथ ही संगठन की महिला प्रमुख श्रीमती गायत्री श्याम कमल, कोषाध्यक्ष श्री वाई दुर्गा राव एवं और अन्य माननीय सदस्यों की उपस्थिती में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। 

इस अवसर पर संस्था के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पॉल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि – “यह एक छोटी सा प्रयास है कि उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आने का, कल महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण उनके मनोकामना पूरी नहीं कर पाए थे, इसलिए यह कार्यक्रम आज करके उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लौटाने का प्रयास किया गया है।”


बता दें कि भोजन के साथ-साथ उन सभी महिलाओं के बीच दैनिक जीवन से जुड़ी कुछ उपयोगी वस्तुओं को भी वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version