झारखंड

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी जी के जयंती कुष्ठ रोगियों के आश्रम में मनाई गयी।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी जी के जयंती पर उन्हें प्रणव शांति धाम वर्मामाइंस कुष्ठ रोगियों के आश्रम में श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित करते हुए एवं उपस्थित लोगों के द्वारा उन्हें याद करते हुए प्रार्थना किया गया। साथ ही उनके तस्वीर पर माल्या अर्पण एवं पुष्प चढ़ाया गया। काटा काट कर संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी जी को  याद किया गया और सभी कुष्ठ रोगियों को दोपहर का भोजन कराया गया। उन सभी से समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया। वहीँ आने वाले समय में सभी कुष्ठ रोगियों के लिए स्वास्थ जांच शिविर लगाया जाएगा जिसमें निशुल्क स्वास्थ्य जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर इत्यादि का देखरेख किया जाएगा, क्योंकि पूज्य राजा चंद्रवंशी जी उत्तर प्रदेश के स्थित लखनऊ से साल 1996 में इस संगठन का शुरूआत किया गया। 

THE NEWS FRAME

आज पूरे भारतवर्ष में 19 राज्य में फैला हुआ है। पूरे भारतवर्ष में 5000 से भी अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद है। जो उनका सपना को पूरा करने में लगे हुए हैं। उनका सपना था की किसी आशाएं व्यक्ति पर मानव अधिकार का हनन अगर होता है तो इसका विरोध करें और उस व्यक्ति का साथ दे इसी मानसिकता के साथ शुरूआत किया गया।  इसके सिवा समाज के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किसी तरह का आपदा आने पर शासन प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करना, भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जनता के प्रति जागरूक करना जो कि आज अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार /यूनाइटेड किंगडम से पुरस्कार/ नीति आयोग से मान्यता भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कर चुका है। उनके सुपुत्र श्री अनुराग चंद्रवंशी जी संगठन को बखूबी से एवं निष्ठा पूर्वक संचालन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजे हुए हैं।

इस कार्यक्रम को पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल के देखरेख में किया गया सहयोग के रूप में संगठन के अजय जी, वेद प्रकाश, फिरोज, हितेश,जगन्नाथ घटक, राम खंडेलवाल, प्रभात कुमार, रूपम राय , सुभाष मानना, धीरज कुमार झा, वाई दुर्गा राव, सुखविंदर सिंह, अभिषेक, राहुल कुमार, संतोष, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version