झारखंड

भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर  के तत्वाधान में  जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीतारामडेरा पार्टी कार्यालय परिसर में उनके चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष ने महात्मा गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन के विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केंद्रीय महासचिव संजीव आचार्या जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोय उल्लीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बिरसानगर पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, भरत पांडे इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version