सोशल न्यूज़

भाजयुमो के जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो ने अपने दल बल के साथ गुट्टीउली क्षेत्र का किया दौरा।

Published

on

ईचागढ़ : आज दिनांक 31 मई 2021 को गुट्टीउली, चौका थाना क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र में भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो ने अपने दल बल के साथ दौरा किया।

बता दें कि कल 30 मई को हुए भारी बारिश के कारण उन्होंने क्षेत्र का दौरा करने का निश्चय किया। उनके साथ भाजयुमो के चौका मंडल कोषाध्यक्ष शक्ति पदों महतो, राजेश महतो, धनंजय कुंभकार और भाजयुमो के अन्य सदस्य शामिल हुए। उन्होंने सुबह के लगभग 8:30 बजे क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि वर्षा की वजह से पांच मकान ढह गए हैं। तत्काल राहत एवं बचाव के लिए उन्होंने स्थानीय वीडियो नूतन कुमारी के कार्यालय में जाकर संपर्क किया। और जिनके कच्चे मकान ढ़ह गए उनको रहने के लिए उस क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के कुछ कमरों को रहने देने के लिए आग्रह किया। जिसमें की उन 5 परिवारों को तत्काल राहत दिलाया जा सके।

इस पर वीडियो श्री नूतन कुमारी ने सरकारी विद्यालय को पत्र लिखकर देने की बात स्वीकार की और उनकी सहायता के लिए हामी भरी। 

वहीं युधिष्ठिर महतो ने बताया कि यह क्षेत्र सेंसेटिव जोन में आता है, जो की नक्सल प्रभावित भी है। ढह गए एक मकान का परिवार काफी गरीब है। वह परिवार अपनी लड़की की शादी के लिए अनाज और कपड़े का इंतजाम कर उस घर में रखा था। लेकिन बारिश में घर के ढह जाने के कारण कपड़ा बह गया और अनाज भींग कर खराब हो गए हैं। 

युधिष्ठिर महतो ने आगे बताया कि जल्द ही वीडियों से परमिशन लेकर इन सभी पांच परिवारों को सुरक्षा की दृष्टी से सरकारी विद्यायल में स्थानांतरित कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version