TNF News

भाजमो मानगो मंडल की बैठक पारसनगर में संपन्न हुई। 6 मार्च को पश्चिम विधानसभा के सम्मेलन के किए तैयारी तेज करने की बात कही गई।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 24 फरवरी, 2022

आगमी 6 मार्च को भाजमो पश्चिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त भाजमो मानगो मंडल की बैठक मानगो पारसनागर में अध्यक्ष कन्हैया ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री पन्नू उपस्थित हुए। श्री ओझा ने बताया की आगामी 6 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में किया जाएगा और इस आयोजन में मानगो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। जिसकी तैयारी की रूपरेखा बनाई गई।

कुलविंदर सिंह पन्नू ने कहा की सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों की बढ़ती जनसमस्याओं और उससे उत्पन्न दयनीय स्थिति में सुधार को सुनिश्चित करना और वहां की जनता की परेशानियों से रूबरू होना प्रमुख चर्चा के केंद्र में था।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्षा मंजू सिंह, महामंत्री किरण जी, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, प्रमोद सिंह मल्लू, नीरज साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version