TNF News

भाजमो महिला मोर्चा ने बारिडीह विधानसभा कार्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। मंजु सिंह ने कहा की महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए।

Published

on

Jamshedpur : मंगलवार 08 मार्च, 2022

भाजमो महिला मोर्चा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन भाजमो बारिडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में भाजमो की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं, क्षेत्र की समाजसेवी महिलाओं सहित अन्य को अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। मंजु सिंह ने कहा की आज के कार्यक्रम के माध्यम से हम उन सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहते हैं जो एक नेतृत्वकर्ता हैं और चाहे किसी भी राजनीतिक दल, एनजीओ, समाजिक संस्था के वे नेतृत्व कर रही हों साथ ही हम उन महिलाओं का भी सम्मान करना चाहते हैं जो कड़ी मेहनत और तपस्या से अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रही हैं।
इस बार के महिला दिवस आयोजन का थीम है ‘लिंग की समानता’। हम कहना चाहते हैं की आज के दौर में लिंग की असमानता दुर होनी चाहिए और महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। 
महिलाए सृजनकर्ता हैं और महिलाओं के साथ जो प्रताड़ना होती है चाहे वह घर हो, दफ्तर हो यह कहीं और सभी स्थानों पर महिलाओं की प्रताड़ना पर रोक लगनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version