सोशल न्यूज़

भाजमो बिरसानगर पश्चिमी मंडल के सौजन्य से जोन नंबर 6 बिरसानगर में लगाया गया वृद्धा, विधवा, एकल महिला और दिव्यांग पेंशन कैंप.

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर पश्चिमी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह  के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 6 बिरसा स्पोर्टिंग क्लब में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, एकल महिला और विकलांग पेंशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में मुख्य रूप से भाजमो के जिला उपाध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव एवं जिला मंत्री विकाश गुप्ता, विधान सभा कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार सिंह, भाजमो महिला जिला अध्यक्ष मंजू सिंह उपस्थित हुए. 

जय प्रकाश सिंह ने बताया की जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देशानुसार पूर्वी विधानसभा में निवास करने वाले ऐसे लाभार्थी जो चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ है और सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए किसी कारणवश विधायक कार्यालय नहीं आ पा रहे है उनके लिए घर घर जाकर पेंशन फॉर्म प्रदान करने और क्षेत्रवार विभिन्न बस्तियों में कैंप आयोजित करने का कार्य किया जा रहा है और इसी क्रम में यह कैंप आज बिरसानगर के स्थानीय लोगों के लिए आयोजित किया गया है. 

कैंप में भाजमो एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, मंडल के महामंत्री प्रेम रंजन घोष, महिला मोर्चा के अध्यक्ष नंदिता गगराई,उपाध्यक्ष विनय कुमार, डब्लू बिरनेट, मंत्री आर एन दास एसटी मोर्चा के कुंदन मुखी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राजन कुजूर, मीडिया प्रभारी धमेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, लक्ष्मी सरकार, पोम्पा बनर्जी, दीपा बनर्जी, श्यामल सरकार, राघवेंद्र मिश्रा, संदीप यादव एवं बस्तीवासी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version