TNF News

भाजमो नेता प्रवीण सिंह भाजमो मानगो नगर निगम कमेटी के संयोजक मनोनीत हुए।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 13 अप्रैल, 2022

भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाजमो उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह को भाजमो मानगो नगर निगम कमिटी का संयोजक मनोनीत किया है। श्री श्रीवास्तव ने प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए बताया की मानगो नगर निगम अंतर्गत क्षेत्रों से संगठन को सुदृढ बनाने और संगठानिक गतिविघियों को गति प्रदान करने हेतु भाजमो मानगो नगर निगम कमेटी का गठन किया जा रहा है। 

कमेटी में संयोजक के लिए उलीडीह के वरिय भाजमो नेता सह पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह का चयन किया गया है। कमेटी में सह संयोजक एवं वार्ड वार प्रमुख बनाए जाएंगे और नगर निगम क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष कमेटी के पदेन सदस्य होंगे, क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों को कमिटी में स्थान दिया जाएगा। 

कमेटी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी ज्वलंत समस्याओं पर आंदोलन प्रारंभ करेगी और जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवाज मुखर करेगी। श्री श्रीवास्तव ने नवमनोनित नगर निगम संयोजक को 15 दिनों के भीतर कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version