TNF News

भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की परसुडीह मंडल अध्यक्ष की घोषण की। मनोरंजन सिन्हा बने अध्यक्ष एवं प्रदीप प्रमाणिक महामंत्री मनोनीत हुए।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 14 फरवरी, 2022



भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाजमो परसुडीह मंडल अध्यक्ष पद पर मनोरंजन सिन्हा एवं महामंत्री पद पर प्रदीप प्रमाणिक को मनोनीत किया है। मनोरंजन सिंह परसुडीह शिव मंदिर रोड निवासी एवं पेशे से व्यवसायी हैं। सुबोध श्रीवास्तव ने नवमनोनित मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री से 15 दिनों के भीतर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्देश दिया है। नवमनोनित मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री को भाजमो जिला कार्यालय में माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु एवं जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, कार्यालय प्रभारी प्रेम करण पांडेय सहित अन्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version