TNF News

भाजमो उलीडीह मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न। मानगो क्षेत्र में बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के विरोध में उतरेगी भाजमो। सरयू राय के धरना में मानगो से शामिल होगें सैकड़ो समर्थक।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamhedpur : रविवार 08 मई, 2022

भाजमो उलीडीह मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय आदर्श नगर उलीडीह में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम प्रमुख प्रवीण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में कहा गया की मानगो नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स का तीन गुना बढ़ोतरी कर तुगलकी फरमान जारी किया है। मानगो नगर निगम अंतर्गत क्षेत्र में जनसुविधा की स्थिति नगण्य है। 

मानगो नगर निगम का चुनाव लंबित है और जनता को उनके मुल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और होल्डिंग टैक्स को अनियमित ढंग से बढाकर उनके साथ अन्याय हो रहा है। ऐसे में भाजमो उलीडीह मंडल ने तय किया है की नगर निगम के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में आगामी 14 तारीख को विधायक सरयू राय के द्वारा प्रस्तावित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए यही चर्चा का विषय रहा इसमें बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह, गणेश शर्मा, मनोज गुप्ता, राहुल प्रसाद, अभिजीत सेनापति, संजीव कुमार, महेश, एवं अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version