TNF News

भाजमो असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ की जिला कमिटी का हुआ विस्तार।

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 29 नवंबर, 2021

भाजमो असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने भाजमो जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रकोष्ठ के जमशेदपुर महानगर समिति का विस्तार किया। समिति में महामंत्री महेश साह, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह निनदे, दुक्कन कुमार, कोषाध्यक्ष मोतीलाल,  जय प्रकाश को सह सचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी, रूनी देवी महिला समन्वयक और हेमलता को सह सचिव, एस खान को सह सचिव, राम गोपाल यादव की को फल विक्रेताओं का समन्वयक, धनंजय सिंह को कानूनी सालाहकार (हाई कोर्ट) गोपाल पांडेय को जिला कानूनी सालाहकार, मोहम्मद शोएब को मनोनीत किया गया।

THE NEWS FRAME

नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों को जिला कार्यालय साकची में भाजमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। इस दौरान मंडल स्तर पर संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई एवं सभी पदाधिकारियों का कार्य और कर्तव्य बताया गया। सुबोध श्रीवास्तव ने असंगठित श्रमिकों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने श्रमिकों के बीच कार्य करने हेतु पदाधिकारियों के बीच विभागों का आवंटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version